क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेगें कि:-1. क्या यह बात सही है कि दरभंगा जिला के मनीगाछी प्रखण्ड अन्तर्गत टटुआर पंचायत के अमताही गाँव में लखनदेई नदी पर आजादी के पहले एक पुल का निर्माण हुआ था, जो काफी जर्जर है, यह पुल कभी भी गिर सकती है; यदि हाँ, तो सरकार उक्त क्षतिग्रस्त पुल के स्थान पर नये पुल का निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?