स्थानीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्र में दिनांक-26.04.2024 के अंक में प्रकाशित शीर्षक ‘‘शहर में अतिक्रमण हटाने के दूसरे ही दिन फिर से काबिज हो गए अतिक्रमणकारी’’ के आलोक मेंक्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि पश्चिम चम्पारण जिला मुख्यालय नगर निगम, बेतिया द्वारा 40 अतिक्रमणकारियों के विरूद्ध अभियान चलाकर बल्ली, गुमटी, ठेला आदि को हटाकर अतिक्रमण भुमि को खाली कराने केदूसरे दिन ही पुनः अतिक्रमणकारी द्वारा चेकपोस्ट आई0टी0आई0, मीना बाजार अस्पताल रोड, एस0पी0 ऑफिस के सामने, मोहर्रम चौक समेत अन्य स्थानों पर 200 दूकानों को लगाकर कब्जा जामा लिया गया है;2. क्या यह बात सही है कि नगर निगम, बेतिया को एक दिन अतिक्रमण हटाओं अभियान को चलाने में 50 हजार रूपयें से अधिक का व्यय करना पडता है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार नगर निगम, बेतिया के अतिक्रमणकारियों के विरूद्ध ठोस कार्रवाई करने का विचार रखती है, हां, तो कब तक, नही तो क्या ?