क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-(1) क्या यह बात सही है कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत भागलपुर शहर में 300 करोड़ रुपये की लागत से 30 किलोमीटर लम्बी स्मार्ट रोड नेटवर्क का काम डेढ़ साल पहले किया गया था ,(2) क्या यह बात सही है कि उपर्युक्त स्मार्ट रोड का मेंटेनेंस निर्माण एजेन्सी को पाँच वर्षों तक करना है, लेकिन मेंटेनेंस नहीं होने की वजह से अब स्मार्ट सिटी की सड़कें बदहाल होने लगी हैं,(3) यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो सरकार मेंटेनेंस नहीं करनेवाली एजेंसी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उक्त स्मार्ट रोड नेटवर्क की सड़कों को मेंटेनेंस कराने का विचार रखती है, हाँ, तो कब तक, नहीं तो क्यों ?