क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि कटिहार जिला अन्तर्गत बरारी प्रखंड में गंगा नदी के कटाव से पीड़ित परिवार फुलवरिया चौक से काढ़ागोला घाट तक जाने वाली सड़क के मड़वा से काढ़ागोला घाट तक सड़क के दोनों किनारे पीड़ित परिवार रहने को विवश हैं, यदि हाँ तो सरकार उक्त स्थानों पर बसे पीड़ित परिवारों को बसाने के लिए भूमि अधिग्रहण करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?