क्या मंत्री, कृषि विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि गया जिला अन्तर्गत प्रखण्ड नीमचक वथानी के ग्राम पंचायत तेलारी के मात्र पांच ग्राम जलछाजन के पोषक क्षेत्र में जोड़ा गया है,बाकी ग्राम जलछाजन के लाभ लेने से वंचित है; यदि हाँ,तो सरकार कबतक उक्त पंचायत के छुटे हुए ग्राम को भी जलछाजन के पोषक क्षेत्र में जोड़ने का विचार रखती है,नही तो क्यों?