क्या मंत्री,आपदा प्रबंधन विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिलांतर्गत सबौर के ग्राम पंचायत रजंदीपुर में 2024 में आयी भीषण बाढ़ के बाढ़पीड़ितों में से 75 प्रतिशत बाढ़पीड़ितों को बाढ़ सहायता प्राप्त नहीं हुआ है, यदि हां तो क्या सरकार सभी छूटे हुए बाढ़पीड़ितों को भी बाढ़ सहायता प्रदान करने का विचार रखती है, हां तो कब तक, नहीं तो क्यों ?