क्या मंत्री आपदा प्रबंधन विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिला के परिहार अंचल अन्तर्गत नोनाही ग्राम के रामनरेश सिंह पिता स्व0 चन्ददेव सिंह के आवासीय घर में अचानक दिनांक 25.04.2023 को 2ः30 बजे रात्रि में आग लगने से घर पुरी तरह जल गया एवं उसमें रखे सारा समान जल कर राख हो गया था;2. क्या यह बात सही है कि अंचला अधिकारी पहरहार को लिख की दिनांक 25.04.2023 को समय 2ः30 बजे राशि में रामनरेश सिंह के घर में अचानक आग लगने से पुरा घर में उसमें रखा सारा सामान जल गया, जिसे सरकारी मिलने वाली सहायता की जा सकती है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार रामनरेश सिंह ग्राम नोनानहीं अंचल परिहार जिला सीतामढ़ी को सरकारी सहायता देने का विचार रखती है, यदि हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?