Back to Legislative Questions Repository
Q.No 529Starred Question Listed

अतिक्रमण मुक्त कराना

श्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह (194) (आरा) पर्यटन 07 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

स्थानीय हिन्दी दैनिक  समाचार पत्र में दिनांक 18.12.2024 को प्रकाशित ‘बिहार के पर्यटन स्थलों पर सुविधाओं की दरकार’ शीर्षक को ध्यान में रखते हुए क्या मंत्री, पर्यटन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि राज्य के पर्यटक सूचना केंद्र द्वारा ऐतिहासिक, धार्मिक, इको टूरिज्म जैसे करीब 50 पयर्टन स्थलों के सर्वे में 40 फीसदी स्थानों पर शौचालयों एवं साफ-सफाई एवं 50 फीसदी के पास आरओ और ठंडे पेयजल की कमी तथा 30 फीसदी स्थानों पर संपर्क पथ कच्चे होने तथा सार्वजनिक परिवहन की सुविधा उपलब्ध नहीं है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त सर्वे में 90 फीसदी से ज्यादा पयर्टन स्थल अवैध रूप से अतिक्रमित पाये गये है;3.  यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार राज्य के छोटे-बड़े  सभी पर्यटक स्थलों को अतिक्रमण से मुक्त कराकर शौचालय, साफ-सफाई, पीने की शुद्ध पानी, आवागमन का साधन एवं पक्की सड़क सहित अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का विचार रखती है,  हां तो कबतक, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
07 मार्च, 2025
Member
श्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह (194) (आरा)
Department
पर्यटन
Ministry
पर्यटन
MLA Profile
Amrendra Pratap singh (194)
Amrendra Pratap singh (194)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Arrah-Bhojpur (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
20 Jul 1947