क्या मंत्री,आपदा प्रबंधन विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिलांतर्गत सबौर प्रखंड के बाबूपुर से शंकरपुर तक विगत 2 से 3 साल से हुए गंगा नदी के कटाव से पीड़ितों का पुनर्वास आज तक नहीं हुआ है, यदि हां तो सरकार कब तक कटावपीड़ितों को पुनर्वासित करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?