क्या मंत्री , ऊर्जा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि दरभंगा जिलान्तर्गत बिधुत कार्यपालक अभियंता बिधुत आपूर्ति प्रमंडल, दरभंगा के पत्रांक स0 1657 दिनांक-03.10.19 के आलोक में केवटी विधनसभा क्षेत्रा के ग्राम-मोहम्मदपुर निवासी लक्ष्मण महथा लाइनमैन जो विधुत स्पर्शाघात से घायल होने के बाद अभी तक सहायता प्रदान नहीं किया गया हैं यदि हाँ तो सरकार कबतक बिधुत स्पर्शघात से घायल/मृत्यु होने पर लाइनमैन या आम नागरिकों को सरकारी सहायता प्रदान करने का विचार रखती हैं, नहीं तो क्यों?