Back to Legislative Questions Repository
Q.No 466Starred Question Listed

अस्पताल बनाना

श्री कुमार सर्वजीत (229) (बोधगया ) स्वास्थ्य 07 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

क्या मंत्री स्वास्थ्य विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि गया जिला अंतर्गत बोधगया एक अंतराष्ट्रीय पर्यटक क्षेत्र होने के कारण लगातार यहां सुपर स्पेसियलिटी अस्पताल बनाने की मांग की जाती है;2. क्या यह बात सही है कि वर्ष 2016-17 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बोध गया के परिसर में अवस्थित आवासीय भवन, जो जीर्ण-र्शीण अवस्था में था, को धवस्त कर दिया गया परन्तु आज तक कोई निर्माण नहीं किया गया;3. क्या यह बात सही है कि सिविल सर्जन गया के द्वारा उक्त संदर्भ में पत्रांक 389 दिनांक 14.11.2019 एवं पत्रांक 1504 दिनांक 26.10.2022 के द्वारा भी विभाग को अवगत कराया गया है;4. यदि उपर्युक्त खण्डों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बोधगया को सुपर स्पेसियलिटीअस्पताल एवं डॉक्टर क्वार्टर बनाने का विचार रखती है, यदि हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
07 मार्च, 2025
Member
श्री कुमार सर्वजीत (229) (बोधगया )
Department
स्वास्थ्य
Ministry
स्वास्थ्य
MLA Profile
Kumar Sarvjeet (229)
Kumar Sarvjeet (229)
Party
Rashtriya Janata Dal
Constituency
Bodhgaya - Gaya (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
03 Apr 1975