क्या मंत्राी, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि अरवल जिला अंतर्गत अरवल सदर प्रखंड के ग्राम भदासी निवासी असरफुल होदा वर्ष 2016 में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम अंतर्गत मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी कार्यालय अरवल को मासिक किराया पर वाहन स0 बीआर02डब्ल्यू/0537 उपलब्ध् कराया गया था2. क्या यह बात सही है कि अपर मुख्य चिकित्सा पदाध्किारी, कार्यालय अरवल द्वारा एकरारनामा की शर्तों के अनुसार असरफुल होदा केा 17400/-प्रतिमाह भुगतान किया जाता था जो कि अभी तक नहीं किया गया है3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्म्क है तो क्या सरकार असरफुल होदा से किराया पर लिये गये वाहन का भुगतान अविलंब करना चाहती है हां तो कबतक नहीं तो क्यों?