हिन्दी दैनिक समाचार पत्र में दिनांक 03.12.2024 को प्रकाशित शीर्षक ‘मेडिकल कॉलेजों में रखे 6000 विसरा को जांच का इंतजार’ ध्यान में रखते हुए क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि राज्य में पुलिस प्रशासन एवं मेडिकल कॉलेजों के सामंजस्य के अभाव में चार मेडिकल कॉलेज में ही सिर्फ 6000 विसरा 20, 30 एवं 40 वर्षों से रखे-रखे बेकार हो चुके है;2. क्या यह बात सही है कि मेडिकल विशेषज्ञों के अनुसार एक साल के अंदर विसरा जांच से ही एफएसएल में सही रिपोर्ट आती है;3. क्या यह बात सही है कि विसरा की जांच समय पर नहीं होने से आमजन न्याय से वंचित हो रहे हैं;4. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार मेडिकल कॉलेजों में पुलिस प्रशासन द्वारा दशकों से रखे गये विसरा का एक साल के भीतर जांच रिर्पोट प्राप्त हो इसके लिए कौन सी कार्रवाई करने का विचार रखती है, यदि हां तो कबतक नहीं तो क्येां?