क्या मंत्री, आपदा प्रबंधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिला के कहलगांव अनुमंडल का बड़ा क्षेत्र गंगा किनारे अवस्थित है, जहाँ उत्तर वाहिनी गंगा, सुप्रसिद्ध बटेश्वर स्थान, गंगा नदी के मध्य स्थित तीन पहाड़ी, विश्व प्रसिद्ध विक्रमशिला विश्वविद्यालय के भग्नावशेष, एनटीपीसी होने के कारण दूर-दूर से श्रद्धालु एवं सैलानी गंगा स्नान एवं आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण करने आते है एवं आए दिन गंगा नदी में डूबने आदि की घटना होती रहती है, किन्तु SDRF की टीम सुल्तानगंज अथवा भागलपुर से आने के कारण ससमय नहीं पहुंच पाती हैं, जिससे जान माल की काफी क्षति होती है, यदि हाँ तो सरकार कहलगाँव अनुमंडल क्षेत्र में आपदा की स्थिति में ससमय नियंत्र हेतु SDRF दल को स्थाई रूप से कहलगांव में पदस्थापित करने का विचार रखती है, हां तो कब तक, नहीं तो क्यों ?