क्या मंत्री उर्जा बिभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि गया जिलान्तर्गत प्रखंड-आमस के ग्राम पंचायत-सावकला के ग्राम-समशेरखाप नया भुई टोली भट्ठा के पास 10 महादलित परिवारों विधुत उपभोक्ता रहने के बाबजूद भी बिजली आपूर्ति के लाभ से वंचित हैं तथा प्रत्येक महीना उन सभी को बिजली बिल का भुगतान भी करना पड़ता है | यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त ग्रामवासी के घरों में बिजली मुहैया करवाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?