क्या मंत्री, पर्यटन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1.क्या यह बात सही है कि मुंगेर जिलान्तर्गत प्रखंड हवेली खड़गपुर के ऋषि कुण्ड में प्रत्येक पुरूषोत्तम मास में राजगीर की तरह मेला का आयोजन होता है; जिससे सरकार को राजस्व की प्राप्ति होती है; यदि हाँ, तो सरकार कब तक राजगीर मेला की तरह ही ऋषिकुण्ड मेला को भी राजकीय मेला का दर्जा दिलाने का विचार रखती है; नहीं तो क्यों ?