क्या मंत्री, भवन निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे की:-क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत चिरैया प्रखंड एवं पताही प्रखंड कार्यालय में पदाधिकारी एवं कर्मचारी के लिए आवासीय भवन नहीं है जिससे उन्हें आवासित होने में कठिनाई होती है ;यदि हाँ, तो सरकार कब तक उक्त प्रखंड मुख्यालय में आवासीय भवन का निर्माण कार्य कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?