क्या मंत्री, भवन निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1- क्या यह बात सही है कि दरभंगा जिला के बिरौल अनुमंडल क्षेत्र में तीन नगर पंचायत होने के बावजूद अभी तक एक भी आडिटोरियम नहीं है;2 - क्या यह बात सही है कि बिरौल अनुमंडल क्षेत्र 4 विधानसभा, दो लोकसभा एवं कई जिलों के सीमावर्ती क्षेत्रों से घिरा हुआ एक ऐसा अनुमंडल है जहां से जिला मुख्यालय की दूरी लगभग 70 किमी हो जाती है जिसके कारण आडिटोरियम निर्माण करवाया जाना जन-उपयोगी एवं प्रशासनिक कार्यों के लिए आवश्यक है;3- यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार बिरौल अनुमंडल कार्यालय के निकट एक आडिटोरियम निर्माण कार्य कराने का विचार रखती है, हां तो कब तक, नहीं तो क्यों?