क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें किः-1. क्या यह बात सही है कि शेखपुरा जिलान्तर्गत अरियरी प्रखंड के चोढ़दरगाह पंचायत के ग्राम फुलचोढ़ एवं सनैया पंचायत के ग्राम सनैया में मस्जिद के पास कब्रिस्तान अवस्थित है ;2. क्या यह बात सही है कि वर्णित स्थानों पर कब्रिस्तान की घेराबंदी का कार्य नहीं कराया गया है, जिस कारण असमाजिक तत्वों एवं पशुओं का आना-जाना लगारहता है;3. यदि उपुर्यक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त कब्रिस्तान की घेराबंदी का कार्य कराने का विचार रखती है, हाँ, तो कबतक, नहीं, तो क्यों?