क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिलान्तर्गत दाउदनगर प्रखण्ड के ग्राम शमशेर नगर में स्थित कब्रिस्तान की घेराबंदी नहीं होने के कारण कब्रिस्तान की जमीन का अतिक्रमण हो रहा है, यदि हाँ तो सरकार उक्त कब्रिस्तान की घेराबंदी कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?