क्या मंत्री , वित्त विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि सिवान जिलान्तर्गत लकड़ी नवीगंज प्रखण्ड के लकड़ी नवीगंज बाजार में एवं मदारपुर बाजार में एक भी राष्ट्रीयकृत बैंक का शाखा नहीं है, दोनो स्थलों पर एक ग्रामीण बैंक की शाखा होने के कारण बैंक पर काफी दबाव रहता है, जिसके कारण स्थानीय व्यवसायियों, सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ आमजनों को लेन-देन करने में काफी काठिनाईयों का सामना करना पड़ता है; यदि हां, तो सरकार उक्त दोनो स्थलों पर कबतक राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा खोलने का विचार रखती है, नहीं तों क्यों?