Back to Legislative Questions Repository
Q.No 623Starred Question Listed

कब्रिस्तान की घेराबंदी कार्य।

श्री विजय कुमार (169) (शेखपुरा ) गृह 10 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें किः-1. क्या यह बात सही है कि शेखपुरा जिलान्तर्गत शेखपुरा प्रखंड के ग्राम पंचायत गगरी में खाता नं०-18, 17, 14, 10 एवं खसरा-1310, 1313, 1312, 1311 तथा रकबा-5, 03, 03, 03 में कुल 14 डी० जमीन पर कब्रिस्तान अवस्थित है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त कब्रिस्तान की घेराबंदी नहीं रहने के कारण अवारा पशुओं एवं असमाजिक तत्वों का आना-जाना लगा रहता है, जबकि यह कब्रिस्तान हिन्दू बाहुल्य ईलाके में पड़ता है;3. क्या यह बात सही है कि प्रश्नकर्ता द्वारा पत्रांक-435/2024, दिनांक-03.12.2024 को उक्त कब्रिस्तान की घेराबंदी से संबंधित पत्र जिला पदाधिकारी, शेखुपरा को देने के बावजूद भी अबतक कोई कार्रवाई नहीं की गई है;4. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त कब्रिस्तान को घेराबंदी का कार्य कराने का विचार रखती है, हाँ, तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
10 मार्च, 2025
Member
श्री विजय कुमार (169) (शेखपुरा )
Department
गृह विभाग
Ministry
गृह
MLA Profile
Vijay Kumar (169)
Vijay Kumar (169)
First-Time Elected
Party
Rashtriya Janata Dal
Constituency
Sheikhpura - Sheikhpura (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
05 Jun 1978