क्या मंत्री , गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें किः-1. क्या यह बात सही है कि बेगूसराय जिला अंतर्गत नगर परिषद क्षेत्र, बखरी में चोरी की घटनाएँ आम हो गयी है पिछले एक वर्ष में 10 से अधिक व्यापारियों के दुकान का दरवाजा काट कर चोरी हो चुकी है;2. क्या यह बात सही है कि बखरी थाना बाजार से बाहर होने के कारण अपराधिक घटनाओं को रोकने में नाकाम है, जिससे व्यापारियों में भय का वातावरण उत्पन्न हो गया है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार बखरी बाजार में सहायक थाना स्थापित करने का विचार रखती है, हां तो कब तक , नहीं तो क्यों?