क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि बिहार गृह रक्षकों के द्वारा अपने वेतन बढ़ोतरी, वर्दी भत्ता, मातृत्व अवकाश, 2 माह तक इलाजरत रहने के अवधि का वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया था,2. क्या यह बात सही है कि बिहार गृह रक्षकों के धरना के बाद सरकार के स्तर से आवश्यक आश्वाशन भी दिया गया था,3. क्या यह बात सही है कि सरकार के स्तर पर आश्वाशन मिलने के बाद आज तक इनलोगों के मांगो पर अभी तक कोई ठोस करवाई नहीं की गयी है;यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार बिहार गृह रक्षकों का मांग पूरा कराने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों ?