क्या मंत्री नगर विकास एवं आवास विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि सहरसा नगर में नल जल योजना से जलापूर्ति के लिए करोड़ों रुपया खर्च करने के बाद भी योजना का सफल संचालन संभव नहीं हो पाया है;2.क्या यह बात सही है कि शहर में वार्ड संख्या 35,42,41,43,12 सहित लगभग सभी वार्डों में गुणवत्ता विहीन पाइप के प्रयोग के कारण जलापूर्ति बंद है जिससे उक्त मोहल्ला के निवासी आज भी दूषित जल पीने को मजबूर है;यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार सहरसा नगर क्षेत्र में जलापूर्ति योजना को सुदृढ़ कर आम नागरिकों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति करवाने के साथ ही दोषियों पर कारवाई करने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक नहीं तो क्यों ?