क्या मंत्री स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- 1. क्या यह बात सही है कि सहरसा सदर अस्पताल में नव निर्मित 100 बेड के मातृ-शिशु अस्पताल का शुभारंभ 2024 में होने के दो महीने बाद भी बंद है, 2. क्या यह बात सही है कि इस अस्पताल में उपचार नहीं होने से लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, यदि हाँ तो क्या सरकार इस अस्पताल को प्रारंभ करने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक नहीं तो क्यों ?