क्या मंत्री , सामान्य प्रशासन विभाग यह बताने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि राज्य के विभिन्न विभागों जैसे कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग आदि में संविदा पर बहाल कृषि समनवयक, एएनएम, आयुष डॉक्टर आदि की सेवा नियमित करते हुए उन्हें वेतनमान का लाभ दिया गया है;2. क्या यह बात सही है कि कार्यपालक सहायक, आई टी सहायक, एवं आईटी प्रबंधक विगत 14 वर्षों से लगातार अपनी सेवा बी पी एस एम के अधीन राज्य के विभिन्न कार्यालय में दे रहे हैं;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार कार्यपालक सहायकों, आईटी सहायकों एवं आईटी प्रबंधकों की सेवा अन्य विभागों की भांति नियमित करते हुए उन्हें वेतनमान का लाभ देने का विचार रखती है, हॉ तो कबतक, नहीं तो क्यों?