क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें किः-क्या यह बात सही है कि रोहतास जिला के सासाराम प्रखण्ड के मौजा भदोखरा में अलावल खॉ के मकबरा के नजदीक कब्रिस्तान की घेराबंदी नहीं किया गया है; यदि हां, तो सरकार कब तक उक्त कब्रिस्तान की घेराबंदी कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?