क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे:-1. क्या यह बात सही है कि गृह विभाग (विशेष शाखा) के संकल्प ज्ञापांक-8778 दिनांक 19.09.2016 के दिशा निर्देश के अनुसार बिहार मंदिर चहारदीवारी निर्माण योजना अंतर्गत बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद से निबंधित मंदिरों में चहारदीवारी का निर्माण कराया जाता है |2. क्या यह बात सही है कि गया जिलान्तर्गत नगर परिषद् शेरघाटी स्थित प्राचीन एवं ऐतिहासिक दुल्हिन मंदिर में चहारदीवारी नहीं रहने से मंदिर परिसर पुरी तरह जर्जर हो चुकी है एवं मंदिर की सैकड़ों एकड़ जमीन देखरेख के अभाव में अतिक्रमित हो चुकी है |3. यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त मंदिर का सौन्दर्यीकरण, चहारदीवारी का निर्माण एवं शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?