क्या मंत्री, उद्योग विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि पूर्णिया बियाडा इंडस्ट्रियल एरिया एवं पूर्णिया सिटी में बैंक डाकघर, स्वास्थ्य केन्द्र एवं कैंटीन का भवन नहीं रहने के कारण कामगारों को काफी परेशानी होती है; यदि हाँ, तो सरकार कब तक पूर्णिया के बियाडा मरंगा एवं सिटी के उद्यमियों एवं कामगार की सुविधा हेतु उक्त मुलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?