क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि बेगुसराय जिला के प्रखंड छौराही अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय पतला साहपुर में दिनांक 12.11.1956 को विद्यालय के लिए भूमि दाता- आशा के पूर्वज द्वारा जमीन दान में दी गयी थी ;2. क्या यह बात सही है कि उक्त विद्यालय के स्थापना काल 1957 ई० में विद्यालय का नाम श्री आशा बुनियादी विद्यालय साहपुर रखा गया था, बाद में मध्य विद्यालय साहपुर पतला लिखा जाने लगा , तथा उक्त विद्यालय 2016 में उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय एवं 2023 में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हो गया;3. उर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त विद्यालय का नाम जमीन दानदाता के नाम पर पुनः कब तक करने का विचार रखती है यदि नहीं तो क्यों?