Back to Legislative Questions Repository
Q.No 793Starred Question Listed

सामुदायिक भवन-सह-वर्क शेड का निर्माण।

श्री विजय कुमार (169) (शेखपुरा ) अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण 11 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

क्या मंत्री, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें किः-1.क्या यह बात सही है कि शेखपुरा जिलान्तर्गत चेवाड़ा प्रखंड के लहना पंचायत के ग्राम तियाय एवं ग्राम अस्थावाँ में बिहार महादलित विकास मिशन के तहत सामुदायिक भवन सह वर्क शेड का निर्माण कार्य नहीं कराया गया है ;2. क्या यह बात सही है कि प्रश्नकर्ता द्वारा अपने पत्रांक-324/2024, दिनांक-15.10.2024 को विभागीय मंत्री एवं पत्रांक-325/2024, दिनांक-15.10.2024 को जिला पदाधिकारी, शेखपुरा को वर्णित स्थानों पर कार्य कराने हेतु पत्र देने के बावजूद भी अभीतक कोई कार्रवाई नहीं की गई है ;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त  वर्णित स्थानों पर सामुदायिक भवन-सह-वर्क शेड निर्माण कार्य कराने का विचार रखती है,हाँ तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
11 मार्च, 2025
Member
श्री विजय कुमार (169) (शेखपुरा )
Department
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण
Ministry
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण
MLA Profile
Vijay Kumar (169)
Vijay Kumar (169)
First-Time Elected
Party
Rashtriya Janata Dal
Constituency
Sheikhpura - Sheikhpura (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
05 Jun 1978