क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि:- क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिलान्तर्गत दाउदनगर में स्थित बालिका इन्टर विद्यालय में छात्राओं कि संख्या 1670 है और क्लास रूम कि संख्या 14 है जिसके कारण छात्राओ को पठन पाठन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है यदि हाँ तो सरकार उक्त विद्यालय में अतिरिक्त कमरों का निर्माण कराने का विचार कब तक रखती है, नही तो क्यों ?