क्या मंत्री, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि पश्चिम चंपारण जिला अंतर्गत नरकटियागंज अनुमंडल में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, बिहार सरकार द्वारा 720 आसन वाले डॉक्टर भीमराव अंबेडकर 10+2 आवासीय विद्यालय निर्माण की स्वीकृति वर्ष 2022 में दी गई थी;2. क्या यह बात सही है कि उक्त आवासीय विद्यालय का अब तक निर्माण नहीं कराया गया है, जबकि उक्त विद्यालय निर्माण हेतु रामचंद्र लालजी उच्च विद्यालय मथुरा, नरकटियागंज में पर्याप्त भूमि उपलब्ध् है तथा आवासीय विद्यालय का निर्माण नहीं होने से अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के छात्रा-छात्राओं को पठन-पाठन में काफी कठिनाई हो रही है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो क्या सरकार डॉक्टर भीमराम अंबेडकर 10+2 आवासीय विद्यालय का निर्माण रामचंद्र लाल जी उच्च विद्यालय परिसर मथुरा, नरकटियागंज में कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?