क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने कि कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि राज्य के सभी जिला शिक्षा कार्यालयों में जिला स्तर पर अभियंत्रण कोषांग का गठन किया गया था, जिसे भंग कर दिया गया है, जिसमे आउटसोर्सिंग के माध्यम से अभियंताओं का चयन विभागीय साक्षात्कार एवं न्यूनतम 5 साल के कार्य अनुभव के आधार पर किया गया था;2. क्या यह बात सही है कि उक्त अभियंताओं से लगभग एक साल तक कार्य लेने के बाद विभाग में पद रिक्त रहते हुए इन्हें विभाग द्वारा हटा दिया गया हैं;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त अभियंताओं को पुनर्बहाल करने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?