Back to Legislative Questions Repository
Q.No 751Starred Question Listed

अनुग्रह अनुदान राशि की भुगतान हेतु

श्री अरुण शंकर प्रसाद (33) (खजौली) परिवहन 11 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

क्या मंत्री, परिवहन विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिलान्तर्गत बासोपट्टी प्रखण्ड के मेहतरपट्टी निवासी गीता देवी, पति- श्री चन्द्रमोहन महतों, उम्र-56 वर्ष की मेहतरपट्टी चौक और लोहरपट्टी के बीच अज्ञात मोटर साईकिल से ठोकर लगने के कारण दिनांक-28.02.2024 को मृत्यु हो गयी जिसका थाना कांड सं0-34/24, दिनांक-09.03.2024 है;2. क्या यह बात सही है कि मृतक के पति द्वारा  सभी आवश्यक कागजात संलग्न कर बासोपट्टी थाना के पत्रांक-DR1897/24, दिनांक- 13.08.2024 के आलोक में  जिला परिवहन पदाधिकारी, मधुबनी को अनुग्रह अनुदान की राशि भुगतान हेतु आवेदन दिया गया परन्तु आज तक भुगतान लंबित हैं;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार कब तक उक्त मृतक के आश्रित को अनुग्रह अनुदान राशि का  भुगतान करने तथा विलम्ब के लिये दोषी पदाधिकारियों पर कार्रवाई करने का विचार रखती हैं, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
11 मार्च, 2025
Member
श्री अरुण शंकर प्रसाद (33) (खजौली)
Department
परिवहन
Ministry
परिवहन
MLA Profile
ARUN SHANKAR PRASAD (33)
ARUN SHANKAR PRASAD (33)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Khajauli-Madhubani (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
31 Dec 1960
Address
Village PO Thana-Basopatti, Madhubani-847225