क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि बिहार के सभी जिलों में महिला महाविद्यालयों की स्थापना नहीं होने से बालिकाओं और महिलाओं को उच्च शिक्षा प्राप्ति में अनेक प्रकार की समस्याएँ उत्पन्न होती है; यदि हाँ सरकार कबतक राज्य के सभी जिलों में महिला महाविद्यालय की स्थापना करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?