क्या मंंत्री, भवन निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि नवादा जिला के प्रखण्ड अकबरपुर के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहाड़पुर, पैजना एवं भनैल और हिसुआ प्रखण्ड के दोना पंचायत के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जेसरी बिगहा का भवन निर्माण का कार्य मानक के अनुरूप नहीं किया जा रहा है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त प्रखंडो में स्थित विद्यालय भवनों का निर्माण मानक के अनुरूप करने पर विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?