क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः- 1. क्या यह बात सही है कि नवादा जिला के हिसुआ प्रखण्ड के हदसा पंचायत अन्तर्गत ग्राम गोनर बिगहा के पास ढ़ाढ़र नदी पर पूल का निर्माण नही होने से वहाँ की ग्रामीण जनता के साथ-साथ आम लोगों को आवागमन में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, यदि हाँ, सरकार हिसुआ प्रखण्ड के हदसा पंचायत के ग्राम-गोनर बिगहा के पास ढ़ाढ़र नदी पर पुल निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?