क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना अंतर्गत प्रथम श्रेणी से उतीर्ण छात्रा भवानी कुमारी, पिता विनय कुमार सिंह, ग्राम आनंदगोलवा, प्रखंड मोहिउदीन नगर, जिला समस्तीपुर सहित कई छात्राओं की 2016 की प्रोत्साहन राशि लंबित है, जो जे० एम० टी० एस० ए० एन० एस० , इंटर महाविद्यालय , सुलतानपुर प्रखंड मोहिउदीन नगर, जिला समस्तीपुर से संबद्ध है, जिसके आवंटन हेतु जिलास्तर से पत्रांक- 580 दिनांक- 05.03.2018, 173 दि0- 03.08.2018, 124 दि0- 17.02.2020 एवं 683 दि0- 23.09.2021 द्वारा अधियाचना भेजी गयी थी जो अदयावधि अप्राप्त है;यदि हाँ, तो सरकार उक्त महाविद्यालय की बालिकाओं के प्रोत्साहन राशि की भुगतान की कार्रवाई कब तक करना चाहती है, नहीं, तो क्यों ?