क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेगें कि :-1. क्या यह बात सही है कि बेगूसराय जिला अंतर्गत नावकोठी प्रखंड के हसनपुर बागर पंचायत के नाथबागर प्राथमिक विद्यालय को मध्य विद्यालय में उत्क्रमित अभी तक नहीं किया गया है जबकि उक्त प्राथमिकी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की संख्या-800 है जो क्षमता से 500 अधिक है जिससे बच्चों को पठन-पाठन में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है; यदि हाँ तो सरकार उक्त प्राथमिक स्कूल को मध्य विद्यालय में कब तक उत्क्रमित करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?