क्या मंत्री, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :- क्या यह बात सही है कि कटिहार जिलान्तर्गत बरारी विधान सभा क्षेत्र के कुर्सेला एवं समेली प्रखण्ड में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं के लिए आवासीय विद्यालय नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन में काफी कठिनाई होती है, यदि हाँ तो क्या सरकार उक्त दोनों प्रखण्डों में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं के लिए आवासीय विद्यालय बनाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?