क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि पश्चिमी चंपारण जिला अंतर्गत नरकटियागंज प्रखण्ड में भसुरारी पंचायत के कटघरवा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कटघरवा है, जिसमें चहारदीवारी तथा शौचालय की समुचित व्यवस्था नहीं रहने के कारण छात्राओं को काफी कठिनाई हो रही है, यदि हाँ तो सरकार उक्त विद्यालय में शौचालय सहित चहारदीवारी निर्माण करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?