क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने का कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि नालन्दा जिला के चण्डी प्रखंड अन्तर्गत ग्राम पंचायत महकार में 10+2 उच्च विद्यालय, रैसा के छात्रों की पढ़ाई मध्य विद्यालय, रैसा के भवन में ही हो रहा है;2. क्या यह बात भी सही है कि उक्त विद्यालय हेतु जमीन भी उपलब्ध है परन्तु उत्क्रमित होने के बाद एक भी कमरा का निर्माण नहीं हुआ है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त 10+2 विद्यालय में अतिरिक्त कमरों का निर्माण कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?