क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि नालन्दा जिलान्तर्गत प्रखण्ड नगरनौसा के ग्राम पंचायत खजुरा के ग्राम विषुनपुर में अतिरिक्त प्रा0 स्वा0 केन्द्र विषुनपुर का चयन वर्ष 1985 में किया गया था;2. क्या यह बात सही है कि अतिरिक्त प्रा0 स्वा0 केन्द्र विषुनपुर का भवन नहीं रहने के कारण वर्तमान में स्वा0 उपकेन्द्र विषुनपुर में संचालित है तथा अतिरिक्त प्रा0 स्वा0 केन्द्र विषुनपुर में दो डाॅक्टर भी पदस्थापित है;3. क्या यह बात सही है कि उपरोक्त अतिरिक्त प्रा0 स्वा0 केन्द्र के भवन निमार्ण हेतु जमीन उपलब्ध है;4.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार अतिरिक्त प्रा0 स्वा0 केन्द्र विषुनपुर का भवन निर्माण करना चाहती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों?