क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि नालन्दा जिला के नगरनौसा प्रखंड अन्तर्गत ग्राम पंचायत कछियावाँ के ग्राम दरियापुर में स्वा0 उपकेन्द्र किराये के भवन में चल रहा है;2. क्या यह बात भी सही है कि ग्राम दरियापुर में स्वा0 उपकेन्द्र का भवन निर्माण हेतु मौजा कछियावाँ, थाना-57 खाता नं0-86 खेसरा नं0-350 रकवा 5.15 डी0 गैरमजरूआ मालिक जमीन भी उपलब्ध है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार कब तक स्वा0 उपकेन्द्र दरियापुर में भवन का निर्माण करना चाहती है, नहीं तो क्यों ?