क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने कि कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा आयोजित माध्यमिक एवं इंटर की परीक्षाओं में मूल्यांकन हेतु केन्द्राधीक्षक एवं मूल्यांकन निदेशक की नियुक्ति में वरीयता का पालन किया जाना है;2. क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिले में मूल्यांकन निदेशक/केन्द्राधीक्षक की नियुक्ति में वरीयता का अनुपालन नहीं किया गया है जबकि उच्च न्यायालय के आदेशों/निर्देशों का उल्लंघन है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार संबन्धित अधिकारियों पर कार्रवाई करने और मूल्यांकन निदेशक की नियुक्ति में हुई गड़बड़ी की जांच कराने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों ?