क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- क्या यह बात सही है कि दरभंगा जिला के केवटी प्रखंड अंतर्गत शेखपुर दानी पंचायत के प्राथमिक विद्यालय, नवटोलिया का भवन नहीं होने के कारण छात्र - छात्राओं की पढ़ाई वट-वृक्ष के नीचे होती है, यदि हां, तो सरकार उक्त प्राथमिक विद्यालय का कब- तक भवन निर्माण कराने का विचार रखती है,नहीं, तो क्यों ?