Back to Legislative Questions Repository
Q.No 668Starred Question Listed

समय सीमा का निर्धारण

श्री राज कुमार सिंह (144) (मटिहानी ) शिक्षा 11 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि दिसंबर, 2024 से मैट्रिक एवं इंटर प्रपत्रों की द्वितीयक एवं तृतीयक प्रति प्राप्त करने तथा प्रपत्र सुधार की प्रक्रिया में बदलाव कर इसे डाक के माध्यम से भेजने की व्यवस्था की गई है, जिसमें प्रमाण पत्र प्राप्त कराये जाने की समय-सीमा निर्धारित नहीं है और अभ्यर्थियों के पास किसी प्रकार की कोई ट्रैंकिंग आई॰डी॰ नहीं होती है, जिसके कारण वे अपने प्रपत्र की अद्यतन स्थिति भी नहीं जान पाते हैं;2.क्या यह बात सही है कि प्रपत्र प्राप्त करने की कोई समय सीमा तय नहीं होने के कारण अभ्यर्थियों का आवेदन विगत 3 महीने से लम्बित है तथा इससे अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं; तो क्या सरकार छात्र-छात्राओं के हित में द्वितीयक एवं तृतीयक प्रति की प्राप्ति तथा प्रपत्र में सुधार की प्रक्रिया उपरांत एक निश्चित समय-सीमा तय करते हुए निर्धारित समय पर प्रपत्र उपलब्ध कराने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक नहीं, तो क्यों ?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
11 मार्च, 2025
Member
श्री राज कुमार सिंह (144) (मटिहानी )
Department
शिक्षा
Ministry
शिक्षा
MLA Profile
Raj Kumar Singh (144)
Raj Kumar Singh (144)
Party
Janata Dal (United)
Constituency
Matihani-Begusarai (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
02 Aug 1969