क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे :-क्या यह बात सही है कि बेगूसराय जिलान्तर्गत मटिहानी प्रखंड स्थित सिंहमा, खोरमपुर एवं नयागांव घाट पर पूरे वर्ष गंगा स्नान हेतु श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है, जबकि उक्त घाटों पर श्रद्धालुओं के सुरक्षित स्नान हेतु घाट का निर्माण नहीं किये जाने से यहां आये दिन दुर्घटना होती रहती है साथ ही इन घाटों पर महिला श्रद्धालुओं के कपड़े बदलने के लिए अलग कक्ष निर्मित नहीं होने से काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है; यदि हाँ, तो सरकार श्रद्धालुओं के सुरक्षित गंगास्नान हेतु उक्त सभी घाटों पर कब तक छोटे-छोटे घाट का निर्माण कराते हुए महिला एवं पुरूष श्रद्धालुओं के कपड़े बदलने लिए अलग-अलग कक्ष का निर्माण कराने का विचार रखती है; नहीं, तो क्यों ?